जिला की एन्टी नारकोटिक सेल हिसार पुलिस ने श्रीमान पुलिस अधीक्षक बलवान सिंह राणा के कुशल नेतृत्व में कार्य करते हुये नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत दो युवकों के कब्जे से 20 ग्राम हेरोइन चिट्टा पकड़ने में सफलता हासिल की है।
पकड़े गए आरोपीयों की पहचान शंकर उर्फ काला पुत्र दिलबाग वासी गीता कॉलोनी आजाद नगर हिसार वा हरिकिशन उर्फ मोगली वासी चंद्रलोक कॉलोनी आजाद नगर हिसार, के रूप में हुई है ।
एन्टी नारकोटिक सेल हिसार के इंचार्ज SI सतवीर सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने दौराने नशीले पदार्थ की तलाश, विराट नगर कॉलोनी आजाद नगर हिसार से दो युवकों को पल्सर मोटरसाइकिल सहित काबू किया जिस पर युवकों के कब्जा से 20 ग्राम हेरोइन चिट्टा बरामद हुआ। जिस पर आरोपीयान के खिलाफ मुकदमा नंबर 66 दिनांक 04/02/2021धारा 21B/61/85 NDPS Act थाना आजाद नगर,हिसार में दर्ज करके आगामी कारवाही अमल में लाई जा रही है ।
[2/4, 10:17 PM] Amit Bhai: प्रेस नोट
जीन्द पुलिस
दिनांक 04.02.2021
चोर गिरोह का सदस्य अवैध हथियारों सहित काबू।
आरोपी के कब्जे से दो पिस्तोल, 2 रिवाल्वर व 3 जिन्दा कारतूस बरामद किए।
आरोपी ने जीन्द, कुरूक्षेत्र, फतेहाबाद, टोहाना आदि में लगभग 14 वारदातों को अन्जाम देने की बात कबूली। आरोपी पर पहले से दर्ज है 11 मुकदमें।
वैलेंटाईन डे पर अपनी गर्लफ्रैंड को महंगे गिफ्ट देने की थी योजना।
पुलिस अधीक्षक जीन्द डी.आई.जी श्री ओम प्रकाश नरवाल द्वारा अपराधों की रोकथाम के लिए चलाये विशेष अभियान में उनके द्वारा दिये गये सख्त दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए निरिक्षक मनोज वर्मा के नेतृत्व में सी.आई.ए स्टाफ जीन्द ने चोर गिरोह का सदस्य बन्टी पुत्र बनारसी वासी राम कालोनी जीन्द को भरी मात्रा में अवैध हथियारों सहित गिरफतार किया है जिनमें दो रिवाल्वर लाईसैंसी है जो घरों से चोरी किए गये है। आरोपी ने जीन्द के ईलावा कुरूक्षेत्र, फतेहाबाद व टोहाना से लगभग 14 चोरी की वारदातों को अन्जाम दिया है। आरोपी पर पहले भी 11 मुकदमें दर्ज है।
जीन्द सी.आई.ए ईन्चार्ज मनोज वर्मा ने बताया कि सी.आई.ए की टीम अपराधों की रोकथाम के लिए नाका सफिदों रोड जीन्द मौजूद थी कि ए.एस.आई. सुरेन्द्र सिहं को गुप्त सूचना मिली कि बन्टी पुत्र बनारसी निवासी राम कालोनी जीन्द जो कि अवैध असला लिये हुए है व चोरी की वारदातों में संलिप्त है जो एकलव्य स्टेडियम के सामने खडा है। जिस सूचना पर टीम द्वारा तुरन्त रैड करके आरोपी बन्टी को काबू करके तलाशी ली गई जिसके कब्जे से एक कट्टा (पिस्तोल) 315 बोर एक रोंद जिन्दा 315 बोर, एक पिस्तोल व एक मैगजीन 32 बोर, दो रिवाल्वर 32 बोर व 2 जिन्दा रोन्द 32 बोर के बरामद हुए। जिस पर थाना सिविल लाईन जीन्द में आरोपी के खिलाफ मुकदमा नम्बर 34 दिनांक 03.02.2021 धारा 25/54/59 शस्त्र अधीनियम के तहत अंकित करके पूछताछ शुरू की गई।
पूछताछ पर आरोपी ने बताया किः- मैं अपनी गर्ल फ्रैंड को वेलेंटाईन डे पर महंगा गिफ्ट देना चाहता था जिस वजह से मैंने इन चोरियों को अंजाम दिया था। अमरदीप उर्फ दीपा के साथ हमारा 3/4 लडको का गिरोह है अमरदीप उर्फ दीपा गिरोह का सरदार है अमरदीप उर्फ दीपा ही योजना बनाता था कि कहां चोरी करनी है और किस-किस को साथ लेकर जाना है। आरोपी ने बताया कि-
1. मैंने माह अगस्त 2020 में अपने साथी अमनदीप उर्फ दीपा के साथ मिलकर कुरूक्षेत्र पुराना बस अड्डा के पास से एक मकान का ताला तोडकर उसमें से एक पिस्तोल व रूपये चोरी किये थे।
2. लगभग 4 महिने पहले मैने अपने साथी अमनदीप उर्फ दीपा के साथ मिलकर कुरूक्षेत्र में एक मकान से गाडी पोलो चोरी की थी।
3. माह सितम्बर 2020 में मैंने अपने साथी अमनदीप उर्फ दीपा के साथ मिलकर सफिदों रोड जीन्द से एक गैराज से एक गाडी होण्डा इमेज चैरी की थी।
4. माह सितम्बर 2020 में मैंने साथी अमनदीप उर्फ दीपा के साथ मिलकर स्कीम नम्बर 19 से एक मकान का ताला तोडकर उस मकान के अन्दर से रूपये व जेवरात चोरी किये थे।
5. माह नवम्बर 2020 में मैंने अपने साथी अमनदीप उर्फ दीपा के साथ मिलकर डी.ए.वी. स्कुल के पीछे से एक मकान का ताला तोडकर उसमें से रूपये व जेवरात चैरी किये थे।
6. करीब 4 माह पहले मैने अपने साथी अमनदीप उर्फ दीपा के साथ मिलकर कुरूक्षेत्र में एक मकान से दिन के समय ताला तोडकर अन्दर से जेवरात व 10/15 हजार रूपये चोरी किये थे।
7. करीब 3/4 महिने पहले मैंने अमनदीप उर्फ दीपा के साथ मिलकर कुन्दर सिनेमा जीन्द के पास से एक मकान का ताला तोडकर उसमें चोरी की थी।
8. करीब 3/4 महिने पहले मैंने अमनदीप उर्फ दीपा के साथ मिलकर महिला थाना जीन्द के सामने से एक मकान का ताला तोडकर उसमें चोरी की थी।
9. करीब 3/4 माह पहले मैने अपने साथी अमनदीप उर्फ दीपा के साथ मिलकर कुरूक्षेत्र में एक मकान से एक मकान का ताला तोडकर अन्दर से जेवरात व 10/15 हजार रूपये चोरी किये थे।
10. माह जनवरी 2021 में मैंने अपने साथी अमनदीप उर्फ दीपा के साथ मिलकर काजल हैडी हैड पर एक अल्टो कार का शीशा तोडकर उसमें से रिवाल्वर व रूपये चोरी किए थे।
आरोपी को आज दिनांक 04.02.2021 को अदालत में पेश करके 2 दिन का पुलिस रिमाण्ड हासिल किया गया है जिससे आरोपी से गहनता से पूछताछ करके अन्य वारदातों का पता लगाया जाएगा। आरोपी पर पहले भी 11 मुकदमें विभिन्न थानों में दर्ज हैः-
1. मुकदमा नम्बर 61/16 धारा 457/380 आई.पी.सी. थाना सदर हांसी।
2. मुकदमा नम्बर 299/15 धारा 457/380 आई.पी.सी. थाना बवानी खेडा।
3. मुकदमा नम्बर 32/16 धारा 379 आई.पी.सी. थाना बवानी खेडा।
4. मुकदमा नम्बर 295/15 धारा 379 आई.पी.सी. थाना बवानी खेडा।
5. मुकदमा नम्बर 31/16 धारा 457/380 आई.पी.सी. थाना बवानी खेडा।
6. मुकदमा नम्बर 184/18 धारा 457/380 आई.पी.सी. थाना सदर जीन्द।
7. मुकदमा नम्बर 85/18 धारा 136 ई.सी. एक्ट थाना पिल्लु खेडा।
8. मुकदमा नम्बर 88/18 धारा 136 ई.सी. एक्ट थाना पिल्लु खेडा।
9. मुकदमा नम्बर 91/18 धारा 136 ई.सी. एक्ट थाना पिल्लु खेडा।
11. मुकदमा नम्बर 255 धारा 457/380 आई.पी.सी. थाना।
12. मुकदमा नम्बर 175/18 धारा 379/511 भा.द.स. थाना पिल्लुखेडा।
एडवायजरी:- गत रात्रि ASI सुरेंदर सिंह व HC संदीप सीआईए स्टाफ जींद द्वारा inter district चोर गिरोह के सदस्य बंटी पुत्र बनारसी वासी राम कॉलोनी जींद को भारी मात्रा के साथ अवैध हथियार व घरों से चोरी किये गए लाइसेंस शुदा हथियारों सहित गिरफ्तार किया गया जिससे पुछताछ के दौरान ये तथ्य सामने आए है कि चोर मुख्यतः बन्द मकानों को निशाना बनाते है इसलिए श्री मान पुलिस अधीक्षक जींद डीआईजी श्री ओम प्रकाश नरवाल के निर्देश अनुसार इंस्पेक्टर मनोज वर्मा सीआईए इंचार्ज जींद द्वारा बंद घरों की चोरी की रोकथाम हेतू निम्नलिखित एडवाइजरी जारी की गई है ।
1:- घर को पूर्णतया ताला बन्द करके कही बाहर जाने से परहेज करें । अपने घर को पूर्ण रूप से ताला लगाकर कही बाहर जाए तो अपने किसी रिस्तेदार , दोस्त , या पड़ोसी की निगरानी में ही बन्द करके कही बाहर जाए
2:- घर मे अगर स्लाइडिंग दरवाज़े खिड़किया है तो उसे भी भली भांति लॉक करने की व्यवस्था करे। स्लाइडिंग ट्रैक पर स्टील का पोल लगवाए ।
3:-अकसर लोग अपने घर को बंद करके जाते समय घर की चाबियां डोरमेट या गमलो के नीचे रखकर जाते है ये तरीका भी आप पर भारी पड़ सकता है । कार व घर की चाबियां अलग अलग रिंग में रखे ।
4:- घर के चारो और रेलिंग आदि पर कटीले तारो की एक बाड़ लगवाए। ये आपके घर की सुरक्षा की पहली रेखा है जिसको तोड़ना चोरो के लिए आसान नही होता है
5:-जब आप कही घर को बंद करके बाहर जाते है और घर की सभी लाइट्स बन्द है तो ऐसे घरो पर भी चोरो की सबसे अधिक नज़र रहती है । इसलिए अड़ोसी पड़ोसी को बोलकर जाए कि शाम होते ही बालकनी या बाहर के पोर्च कि लाइट ओन कर दे
6 :- बाजार में सस्ती कीमतों पर डोर लॉकिंग, डोर अलार्म सिस्टम उपलब्ध है उनका इस्तेमाल करे । ताकि आपके घर मे कोई संदिग्ध व्यक्ति प्रवेश करे तो अलार्म बज जाए या आपके फ़ोन पर मैसेज आ जाये ।
7:- अपने घर के दरवाज़ों पर कुंडी ताला लगाने की बजाए डेथ लॉक लगाए । डैथ लॉक तालो की अपेक्षा मजबूत होते है और जल्दी से तोड़े नही जा सकते है ।
8 :- यदि एमरजेंसी में घर बन्द करके जाना पड़ता है तो नजदीकी पुलिस थाना या चौकी में सूचित करें । या पुलिस के कंट्रोल रूम में सूचित करें। ताकि आपके घर के आस पास के क्षेत्र में गश्त को बढ़ाया जा सके । आपके जानमाल की सुरक्षा ही जींद पुलिस का कर्तव्य है जो आपके सहयोग की बिना संभव नही हो सकता ।
9 :-घरो में चोरी करने वाले बन्द घर को बाहर पड़े न्यूज़ पेपर , या घर के मेन डोर पर लटके ताला से पहचान करते है कि घर के अंदर कोई नही है । इसलिए बहार जाते समय मैन डोर पर ताला लगाने की बजाए डेथ लॉक लगवाए ।
10 :- बहुत से लोग अपने परिवार सहित बाहर घूमने जाते है या रिस्तेदारी , विवाह, शादी समारोह में जाते है तो फेसबुक व सोशल मीडिया पर पोस्ट या फ़ोटो डालकर प्रचार प्रसार करते है ऐसा करने से बचे क्योकि आपके घर चोरी की घटना होने का एक ये कारण भी हो सकता है।
11 :-आपके घर या कॉलोनी मोहल्ले में अनजान या संदिग्ध व्यक्ति, गाड़ी नज़र आती है तो तुरंत पुलिस के निम्नलिखित नंबर पर सूचित करें
कंट्रोल रूम :- 100
सीआईए जींद :- 8814011510
डिटेक्टिव स्टाफ जींद :8814011558
सीआईए स्टाफ सफीदो :- 8814011593
सीआईए स्टाफ नरवाना :- 8814011553
इनके इलावा अपने पुलिस थाना या चौकी में भी सूचना दे सकते हैं।
सलाम खाकी न्यूज से क्राइम रिपोर्टर सुमित कुमार