04 फरवरी 2021

04 फरवरी 2021   

हरियाणा स्टेट नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो युनिट जिला सिरसा ने नशा तस्करों पर कारवाई करते हुए एक   युवक के कब्जा से 120 ग्राम हेरोईन सहित किया काबू !


हरियाणा स्टेट नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो युनिट जिला सिरसा ने श्रीकांत जाधव ADGP साहब के कुशल नेतृत्व में कार्य करते हुये नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत एक युवक के कब्जा से 120 ग्राम हेरोइन पकड़ने में सफलता हासिल की है। 

 पकड़े गए आरोपी की पहचान नवीन कुमार पुत्र राजेन्द्रपाल वासी बेगू रोड सिरसा के रूप में हुई है ।
           
  हरियाणा स्टेट नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो युनिट जिला सिरसा के उप निरीक्षक राकेश कुमार के नेतृत्व में सहायक उप नि अशोक कुमार के नेतृत्व मे एक टीम ने दौराने नाका बन्दी बेगू रोड T पूवाईंट गली न 5 कल्याण नगर सिरसा से एक युवक को काबू करके राजपत्रित अधिकारी को मौका पर बुलाकर उनके सामने तलासी ली गई उसके कब्जे से 120 ग्राम हेरोइन की बरामदगी  हुई ।  

                                                                                   जिस पर आरोपीयान व सप्लायर के खिलाफ मुकदमा नंबर 78 दिनांक 04/02/2021 धारा 21/61/85 NDPS Act थाना शहर सिरसा दर्ज करके आगामी कारवाही अमल में लाई जा रही है ।