*लव मैरिज के 11 साल बाद पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर दी पति की सुपारी, बेड में 7 दिन तक छिपाई लाश*

लव मैरिज के 11 साल बाद पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर दी पति की सुपारी, बेड में 7 दिन तक छिपाई लाश

फ़रीदाबाद । फरीदाबाद में एक महिला द्वारा अपने ही पति की हत्या करने का संगीन मामला सामने आया है. जिले की थाना डबुआ पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है. आरोपी महिला की पहचान अनु के रूप में हुई है. आरोपी महिला पर यह आरोप लगाया गया है कि उसने अपने प्रेमी नितिन, उसके दोस्त विनीत, दीपक, विष्णु और अपने मुंह बोले चाचा हरजीत के साथ मिलकर अपने पति दिनेश की 11 जनवरी की देर रात को गला दबाकर हत्या कर दी थी.

उसके पश्चात अपने पति के मृत शरीर को बाथरूम में बोरी में डालकर छुपा दिया था. काफी दिनों तक शव को बेड में छुपा कर रखा गया. काफी दिनों के पश्चात मृत शरीर से बदबू आने लगी तो आरोपी महिला ने शव को 18 जनवरी को डबुआ एरिया में बह रहे गंदे नाले में फेंक दिया.

MURDER

इस प्रकार दिया हत्या की घटना को अंजाम

आरोपी महिला ने अपने पति दिनेश को मारने के लिए अपने प्रेमी नितिन व उसके दोस्तों और मुंह बोले चाचा हरजीत के साथ मिलकर योजना बनाई थी. हत्या की योजना के तहत 11 जनवरी की रात को आरोपी महिला, नितिन और उसके दोस्त विष्णु, विनीत ने मिलकर दिनेश के सर पर डंडे से चोट मारी और फिर गला दबाकर उसकी हत्या को अंजाम दिया. इसके पश्चात दिनेश के मृत शरीर को बाथरूम में बोरे में डालकर छुपा दिया.

शव को पॉलिथीन-कंबल में लपेट कर बेड में छुपाया

हत्या की योजना के तहत मुंह बोले चाचा हरजीत को भी हत्या के दौरान मौके पर रहना था. लेकिन हरजीत समय पर नहीं पहुंच पाया था. वह सुबह 4:00 बजे पहुंचा. अन्य सभी आरोपियों ने हरजीत को बताया कि हमने काम पूरा कर दिया है. अब तुम इस लाश को ठिकाने लगा दो. आरोपी महिला विनीत, विष्णु और हरजीत ने मिलकर बाथरूम में से लाश निकाली और उसे रजाई के कवर, कंबल और पॉलिथीन में लपेट कर बेड के बॉक्स में छुपा दिया और पूरा घर साफ कर दिया.

शव से बदबू आने पर गंदे नाले में फेंका

कई दिनों बाद जब लाश में से बदबू आने लगी तो आरोपी महिला ने अपने प्रेमी नितिन और चाचा हरजीत से कहा कि जल्द से जल्द लाश को ठिकाने लगा दो. फिर 18 जनवरी को चाचा हरजीत रेहड़ी लेकर आया और सभी आरोपितों ने मिलकर शव सहित पूरे बेड को रेहड़ी पर लाद लिया और डबुआ एरिया में बह रहे गंदे नाले में शव को फेंक दिया. जब उनसे लोगों ने प्रश्न किया कि बेड को कहां पर लेकर जा रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि बेड की मरम्मत करवानी है.

सलाम खाकी न्यूज से क्राइम रिपोर्टर सुमित कुमार