चंडीगढ़ । हरियाणा में सरकारी महकमा बोर्ड निगम और स्वायत्त संस्थाओं में एडहॉक अनुबंध,वर्क चार्जड या दैनिक आधार पर लगे कर्मचारियों को सरकारी नौकरियों की भर्ती में आयु सीमा में छूट दी जाएगी. बता दें कि जितना समय उन्होंने सरकारी सेवाओं में लगाया है, उतना ही समय उनकी आयु सीमा में से घटा दिया जाएगा.
इन लोगों को दी जाएगी परीक्षा में 5 साल की उम्र की छूट
इस प्रकार 55 साल की उम्र तक के कच्चे कर्मचारी भी पक्की नौकरियों के पात्र बन सकते हैं. सामान्य वर्ग के लोगों की नौकरी के लिए आवेदन करने हेतु न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 42 वर्ष तक रहेगी. इसके अलावा अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग सेना में रहते अपंग हुए, सैनिकों की पत्नियां, विधवा और तलाकशुदा महिलाओं, अविवाहित महिलाओं और 2 साल से पति से अलग रह रही महिलाओं को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल का रिलैक्सेशन दिया जाएगा. यह लोग 47 साल की उम्र तक आवेदन कर सकेंगे.