सिरसा -03/02/2021..........जिला की थाना बढ़ागुड़ा पुलिस के कार्यवाहक SHO/IO ASI सोमित कुमार ने बढ़ागुड़ा क्षेत्र में हुई एक लूट की वारदात जो मुक़दमा न० 12 दिनांक 26-01-2021 u/s 392 IPC थाना बढ़ागुड़ा में महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए तीन आरोपियों को काबू कर लिया है । इस संबंध में जानकारी देते हुए कार्यवाहक थाना प्रभारी / IO ASI सुमित कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान पवन कुमार पुत्र शंकर लाल वासी पीरखेड़ा , रेलूराम उर्फ़ राहुल पुत्र राजेंद्र सिंह वासी भोड़ावाली व जगतपाल पुत्र भगवानदास वासी पीरखेड़ा के रुप में हुई है । उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की निशान देही पर लूट में शामिल मोटरसाइकल बरामद की गई है । पकड़े गए आरोपियों को अदालत में पेश करके रिमांड हासिल कर बाकि लूटा गया सामान भी बरामद किया जाएगा ।
सलाम खाकी न्यूज से क्राइम रिपोर्टर सुमित कुमार