*दिल्ली और हरियाणा के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर सवा पांच लाख के इनामी अशोक गिरफ्तार*

*दिल्ली और हरियाणा के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर सवा पांच लाख के इनामी  अशोक @ प्रधान @ शोकि गांव निलोठि झज्जर हरियाणा को उसके साथी एक लाख के इनामी अरुण @ बाबा को काउंटर इंटेलिजेंस स्पेशल सेल दिल्ली पुलिस एसीपी राहुल विक्रम के नेतृत्व में इंस्पेक्टर विक्रम दहिया और इंस्पेक्टर संदीप डबास की टीम ने किया गिरफ्तार* 

👉 *6 साल से फरार मोस्ट वांटेड अशोक @ प्रधान व उसके साथी अरुण @ बाबा को अवैध हथियारों व रोहतक इलाके से लूटी हुई गाड़ी के साथ किया गिरफ्तार* 

👉 नीरज बवानिया गिरोह के साथ जानी दुश्मनी चल रही है कई सालों से जिसमे दर्जनों हत्या हो चुकी अभी तक

👉 2013 में स्पेशल सेल द्वारा नीटू डाबोदिया के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद गैंग की कमान अशोक प्रधान ने संभाली थी और अगस्त 2015 में नीरज बवानिया गिरोह द्वारा जेल वैन में मारे गए प्रधान के करीबी विक्रम @ पारस @ गोलडी व प्रदीप @ भोला का बदला लेने की कसम खाकर हुआ था फरार 

👉 2016 में नीरज गिरोह से जुड़े कृष्ण ब्राहिया को उसके गांव में रागिनी के प्रोग्राम में मार गिराया था जिसे नीटू डॉबोदा मारने के लिए फरार हुआ था पर नही मार पाया था

👉 अशोक @ प्रधान ने अपने साथियों के साथ मिलकर नीरज बवानिया/रामबीर शौकीन के मामा को 2017 में झज्जर कोर्ट में मार गिराया था और अभी कुछ महीने पहले उसके मौसी के लड़के शक्ति को उसी के गांव में दिनदिहाड़े गोलियों से भून कर मार दिया था

👉 मध्य प्रदेश - राजस्थान - यूपी - हरियाणा में कई साल जगह बदल बदल कर अपने साथी अरुण बाबा के साथ रह रहा था व हत्या लूट रंगदारी आर्म्स में रहा शामिल 

👉 अब 08 फरवरी 2021 को कोर्ट में पुलिस कस्टडी में  नीरज के साथी नवीन बाली को मारने की साजिश रची और अब दिल्ली आकर साथियों के साथ प्लानिंग में लगा हुआ था जो काउंटर इंटेलिजेंस स्पेशल सेल की टीम ने धर दबोचा

👉 बहादुरगढ़ इलाके में एक चेयरमैन को दी थी 50 लाख कीफिरौती की धमकी

👉काउंटर इंटेलिजेंस स्पेशल सेल यूनिट अशोक @ प्रधान और उसके साथी अरुण @ बाबा व बाकी गैंग मेंबर को व जिन जिन लोगो ने साल 2015 से उनकी फरारी में किसी भी प्रकार से मदद की उन सभी को पुलिस रिमांड लेके इनकी निशानदेही पर ढूंढने में व मकोका केस लगाने में जुटी

*(डीसीपी मनीषी चंद्रा)*  
*काउंटर इंटेलीजेंस*
*स्पेशल सेल*
*दिल्ली पुलिस*